मंडी अटेली। पूर्व मंत्री व कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री किरण चौधरी व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने अटेली कस्बे में रविवार को रोड शो किया। निजी गार्डन में आयोजित समारोह में किरण-श्रुति चौधरी टीम के कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में श्रुति चौधरी की पूरी शक्ति से गांव-गांव व हर बूथ पर ज्यादा से ज्यादा वोट दिलाएंगे।
बेरोजगारी में हरियाणा देशभर में पहले पायदान पर : श्रुति चौधरी
पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि वह आगामी विधानसभा सत्र में सभी मुद्दों को जोर शोर से उठाएंगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब मजबूती से जनता के हकों की लड़ाई के लिए लड़ेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने अहीर रेजिमेंट की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार ने पेपर लीक मामले में रिकॉर्ड बना लिया है और बेरोजगारी में हरियाणा देशभर में पहले पायदान पर है। उन्होंने कहा कि सीईटी में हुई गड़बड़ी ने सरकार की पोल खोल दी है।