संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। शहर के मुख्य मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें महेंद्रगढ़ विधानसभा के अनेक गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर सिंह यादव के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में सभी लोग एकत्रित हुए।
यहां से तिरंगा यात्रा रवाना होकर राव तुलाराम चौक पर पहुंची। तिरंगा यात्रा का शहर के मोहल्ला सैनीपुर, परशुराम चौक, सब्जी मंडी रोड, बालाजी चौक पर शहर के लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। सभी व्यापारियों ने भी यात्रा का स्वागत किया।
कंवर सिंह यादव ने बताया कि एक बुलावे पर तिरंगा यात्रा में आई भीड़ ने यह बता दिया कि कि उनका देश के लिए कितना प्यार है। तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।
शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा का समापन हुआ। कंवर सिंह यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिक, किसान, मजदूर, कर्मचारी, युवाओं ने हिस्सा लिया है।