फोटो 1नारनौल में रविवार सुबह प्रभात फेरी निकालते संगठन के सदस्य।स्रोत स्वयं
नारनौल। श्री राधा रानी प्रभात फेरी संगठन ने सलामपुरा में प्रभात फेरी निकाली। श्रद्धालु राधा नाम का संकीर्तन करते रहे। संगठन के संस्थापक चेतन जिंदल ने बताया कि श्री राधा राधा नाम का जाप करने से प्रत्येक मनुष्य के कष्ट का निवारण होता है। फेरी में ढोल नगाड़े, डीजे, इत्र वर्षा, पुष्पवर्षा की गई। संगठन के प्रधान भूपेश संघी ने बताया कि ऐसे लग रहा था जैसे पूरा नारनौल वृंदावन धाम बन गया। इस मौके पर पिंकू सैनी, हेमंत पटियाला आदि शामिल रहे।