फोटो नंबर-16नारनौल के मोहल्ला सलामपुरा में प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। शहर की धार्मिक और सामाजिक संस्था प्रभात फेरी संगठन ने रविवार सुबह लीडर चौक नजदीक राधा कृष्ण पार्क से प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के मुख्य यजमान लक्ष्मण शर्मा को परिवार सहित ठाकुर एवं निशान का पूजन करवाया गया।
प्रभात फेरी में भक्तजन राधा नाम संकीर्तन करते हुए मुख्य यजमान के निवास स्थान से मोहल्ला बावड़ीपुर, आर्य चौक व सलामपुरा के पास के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस यजमान के निवास पर पहुंचे। ठाकुर जी की शोभायात्रा में वाद्य यंत्रों की धुन पर महिलाएं, पुरुषों व बच्चे राधा नाम का संकीर्तन कर रहे थे। इस दौरान राधा के जयकारों व भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।