फोटो नंबर-04प्रभात फेरी निकालते राधा-कृष्ण प्रभात फेरी संस्था के सदस्य।
नारनौल। राधा नाम की अलख जगाने वाली संस्था राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन द्वारा रविवार सुबह प्रभात फेरी का आयोजन मोहल्ला पीरआगा सैनी धर्मशाला के पास से किया गया।
सर्वप्रथम प्रभात फेरी के यजमान प्रीतम सैनी व अमर सिंह सैनी ने परिवार सहित ठाकुर जी पूजन किया गया। इसके पश्चात सभी को चंदन तिलक लगाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान हनुमान जी व श्याम जी की ध्वजा पताका लेकर अनेक श्रद्धालु आगे-आगे चल रहे थे। वहीं सैकड़ो की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे ने ढोल नगाड़ों की थाप पर राधा नाम का स्मरण कर झूमते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी यजमान के निवास स्थान मोहल्ला पीरआगा से शुरू होकर सैनी धर्मशाला, शिव मंदिर के पास से, मोहल्ला देवस्थान व मोहल्ला बावड़ीपुर से परिक्रमा करते हुए वापस यजमान के निवास स्थान पर सम्पन्न हुई। इस दौरान लोगों ने अनेक स्थानों पर अपने घरों से निकालकर ठाकुरजी की आरती की।