फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

Tue, 26 May 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:54 मास्टर कॉलोनी में आयोजित कथा में झांकी निकालते भक्त। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मास्टर कॉलोनी स्थित किशोरी कुंज में कौशल्या देवी शिव मंदिर ट्रस्ट एवं कॉलोनीवासियों की ओर से चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव के दौरान वृंदावन के कथा व्यास अक्षय कृष्ण ठाकुर महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का वर्णन किया। मास्टर गोवर्धन पर्वत उठाते श्री कृष्ण व ग्वाल बालों की झांकी निकाली गई। मुख्य यजमान कथा प्रबंधक मामन चौधरी, आशा गर्ग सपरिवार रहे। गोवर्धन पूजा पंडित रामनिवास शास्त्री ने कराई। उन्होंने बताया कि देवराज इंद्र का मान मर्दन करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठाकर मूसलाधार वर्षा से सभी ब्रज वासियों की रक्षा की थी। इस दौरान सरिता राठी, सुरेश चौधरी, पुरुषोत्तम चौधरी, सुभाष झूकिया, मुकेश झूकीया, रमेश पंडित, प्रेम चौधरी, सुभाष बसई वाला, बालकृष्ण नांगलिया, नरेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें