फोटो संख्या:86-गांव अगिहार में राहगीरों को गन्ने का जूस पिलाते युवा--स्रोत- ग्रामीण
महेंद्रगढ़। गांव अगिहार के युवाओं ने सोमवार को गांव के बस स्टैंड पर गन्ने का जूस पिलाकर राहगीरों की प्यास बुझाई। युवाओं ने सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक छबील में श्रमदान किया। पंचायत समिति सदस्य प्रवीण चौहान ने बताया कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मानव सेवा के लिए युवाओं की ओर से छबील लगाई गई। उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। युवाओं ने मिलकर सहयोग किया। इस कार्य में मास्टर राकेश, नरेंद्र ठेकेदार, हवलदार अशोक, प्रदीप, पवन, नवनीत, रमेश, अमित, मनप्रीत ने सहयोग किया। संवाद