फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन में मिली गुणवत्ता : नरेश

Fri, 22 Aug 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- कन्या प्राथमिक पाठशाला कनीना मंडी में मिड डे  मील का निरीक्षण करते नरेश कुमार क - फोटो : mathura
विज्ञापन
कनीना। विद्यालय में बच्चों के लिए पोषाहार सुनिश्चित करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने कन्या प्राथमिक पाठशाला में दोपहर भोजन योजना (मिड डे मील) की गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन

बच्चों की एफएलएन मौलिक गणितीय साक्षरता सहित अन्य विषयों पर बच्चों का आकलन किया। मुख्य अध्यापिका मीना देवी, अध्यापिका मोना विद्यालय लिपिक अनिता कुमारी संतोष देवी उपस्थित रहीं। प्राचार्य ने बताया कि दोपहर भोजन गुणवत्ता के अनुरूप पाया गया तथा शिक्षण कार्य शिक्षण सहायक सामग्री के साथ बेहतरीन ढंग से किया जा रहा था। इस दौरान विद्यालय में भवन सुरक्षा मापदंडों का भी निरीक्षण कर उचित रखरखाव के निर्देश दिए गए। अध्यापकों की दैनिक डायरी चेक की गई। उल्लेखनीय है कि कनीना मंडी स्थित प्राथमिक पाठशाला अपने बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए अग्रणी रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें