फोटो नंबर-08मांगों को लेकर बैठक करते पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के सदस्य।
नारनौल। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन शाखा बीएंडआर की बैठक मंगलवार को कार्यालय में आयोजित की गई। अध्यक्षता यूनियन के प्रधान कपिल यादव ने की, जबकि संचालन सचिव अनिल कुमार ने किया।
पूर्व राज्य प्रधान जगनलाल निनानिया, जिला कैशियर नरेंद्र, ब्रांच कैशियर विकास, उप प्रधान कृष्ण यादव व सहसचिव आकाश यादव भी मौजूद रहे। प्रधान कपिल ने कहा कि कई बार कार्यकारी अभियंता बीएंडआर को मांगों से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। यदि समय रहते मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कार्यकारी अभियंता के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। सचिव अनिल कुमार ने बताया कि मुख्य मांग सभी कर्मचारियों के बकाया जूते ,रेनकोट, साबुन व तौलिया दिया जाए।