फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पूर्विका बनीं बेस्ट ड्रामेबाज, निक्की और भूमिका ने लगाई सबसे सुंदर मेहंदी

विज्ञापन
फोटो संख्या:52- मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित  कार्यक्रम में उप​स्थित विद्यार्थी--स्
विज्ञापन
नारनौल। बाल भवन में आयोजित आठ दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। अंतिम दिन फैंसी ड्रेस, बेस्ट ड्रामेबाज और मेहंदी रचाओ प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें जिले के 40 स्कूलों के 250 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने मोर पंख, दीया, कलश और हरियाणवी संस्कृति से जुड़े सुंदर डिजाइन बनाए। बेस्ट ड्रामेबाज प्रतियोगिता में बच्चों ने अभिनय और संवाद के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में प्रस्तुति दी।
बेस्ट ड्रामेबाज प्रतियोगिता में सूरज स्कूल की पूर्विका प्रथम, आरपीएस पब्लिक स्कूल के विहान गुप्ता द्वितीय और हैप्पी एवरग्रीन स्कूल की भाविका तृतीय रहीं। रामचंद्र पब्लिक स्कूल की नव्या और आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल के दिव्यांश को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

मेहंदी रचाओ तृतीय ग्रुप में श्रीकृष्णा स्कूल की निक्की प्रथम, सीएल पब्लिक स्कूल की निधि द्वितीय और आरआरसीएम स्कूल की तेजस्वनी तृतीय रहीं।
चतुर्थ ग्रुप में डीएवी स्कूल की भूमिका प्रथम, आरपीएस स्कूल की ओजल द्वितीय और एमआर पब्लिक स्कूल की नेहा तृतीय रहीं। दोनों ग्रुपों में दो-दो प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें