नांगल चौधरी। नारनौल से बस में सवार होकर मायके से अपनी ससुराल जा रही एक महिला का पर्स चोरी हो गया। पुलिस को दी शिकायत में रामा बाई निवासी कोटपुतली राजस्थान ने बताया कि वह मायके से ससुराल कोटपुतली जाने के लिए नारनौल से बस में सवार हो गई। उसने नांगल चौधरी तक की टिकट ली थी। नांगल चौधरी से कोटपुतली के लिए वाहन पकड़ना था। शाम करीब पांच बजे बस से उतरकर बैग को देखा तो बैग में रखा पर्स गायब मिला। इसमे एक हजार रुपये की नकदी व सोने की एक नोजपिन ओर दो तोले की सोने की चेन थी। जो चोर चोरी कर ले गया। राजस्थान के कोटपुतली निवासी पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।