नारनौल। स्लम जागृति मंच द्वारा रविवार को पटीकरा में ओपन शेल्टर होम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के निजी सचिव कर्मबीर यादव ने किया। भीमराव आंबेडकर भवन में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री व अन्य जरूरी वस्तुएं वितरित की गईं। वर्तमान में ओपन शेल्टर होम में 25 बच्चे पंजीकृत हैं।
मुख्यातिथि कर्मबीर यादव ने कहा कि शेल्टर होम शुरू करना पुनीत का कार्य है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी राष्ट्र व समाज को विकसित करना है तो उसकी भावी पीढ़ी को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य व बुनियादी जरूरतें मुहैया कराई जाएं। बाबा साहब के शिक्षित बनों में पहला नारा के साथ चल कर हम समाज व राष्ट्र को तरक्की के रास्ते पर ले जा सकते हैं। स्लम जागृति मंच के अध्यक्ष भागीरथमल खनगवाल ने मंच द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों व उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मंच ओपन शेल्टर होम के माध्यम से असहाय, अनाथ व वंचित बच्चों को यहां पंजीकरण कराकर शिक्षा से जोड़ कर राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएगा। मंच संचालन मास्टर ओमप्रकाश व राजेश्वरी देवी इंदौरा ने किया। इस मौके पर भूपसिंह भारती ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्लम जागृति मंच के बारे में अपनी बात रखी। कार्यक्रम में दीपक कुमार, जितेंद्र सरपंच सुराना, मनोज भूषण, शुभम, रविंद्र, पंकज किराड़, अमीलाल डाबला, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. सतबीर व मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।