फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पंच सुरेंद्र यादव का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी

Wed, 09 Jul 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-68 शहर के आबंडेकर चौक पर अनि​श्चितकालीन धरने पर बैठे पंच सुरेंद्र की जांच करते हुए
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पंच सुरेंद्र यादव का अनिश्चितकालीन छठे दिन भी जारी रहा। पाली भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं माजरा खुर्द की सरपंच के भ्रष्टाचार को लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर गांव के पंच सुरेंद्र सिंह यादव का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन में प्रवेश कर गया। अनशनकारी की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। मंगलवार को डॉक्टरों के एक दल ने उनका चिकित्सा जांच की। पंच सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। वे पिछले 6 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। लेकिन शासन व प्रशासन की कुंभ करनी नींद नहीं खुल रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतें सीएम विंडो तथा समाधान शिविरों में लगाई जा रही है जिन पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रदेश सरकार द्वारा लगाए जा रहे समाधान शिविर महज औपचारिकता वह दिखावा भर रह गए। उन्होंने सीएम विंडो तथा समाधान शिवर में लगाए गए शिकायत का समाधान न होने के कारण आखिरी अनिश्चितकालीन धरना का रास्ता चुनना पड़ा। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा की गई शिकायत पर बीडीपीओ महेंद्रगढ़ में 27 मार्च को समय मांगा था। लेकिन इस अवधि के दौरान सरपंच के खिलाफ प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने अपील की है की उच्च स्तरीय एजेंसी द्वारा गांव माजरा खुर्द की सरपंच द्वारा विभिन्न स्तर पर की गई भ्रष्टाचार की निष्पक्ष एजेंसी से जांच करवाई जाए। इस मौके पर दौलत राम झब्बू माजरा खुर्द, इंद्राज, बबलू, धोलिया, रविकांत, भारत मुक्ति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष जगदीश प्रधान, राजा राम सुरजनवास, भूप सिंह ढाणी फोगाट, रामनिवास रंगा निंबी, चमन सिंह निंबी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें