नारनौल। लघु सचिवालय में शुक्रवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें समाधान शिविरों में आने वाली जन शिकायतों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य ही यही है कि एक ही छत के नीचे लोगों की समस्याओं का त्वरित निवारण हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत का निपटान करते समय यह सुनिश्चित किया जाए कि आवेदनकर्ता समाधान से पूरी तरह संतुष्ट हो। शिकायतों को जल्दबाजी में बंद करने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समाधान की गुणवत्ता ऐसी होनी चाहिए की एक ही शिकायत बार-बार री-ओपन न हो। इस अवसर पर डीएसपी भारत भुषण, नगराधीश डॉ. मंगल सेन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद