फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्याओं का मौके पर समाधान होगा : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन 26 अगस्त को नांगल चौधरी के गांव दौंगली स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित करेगा। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इसमें स्वास्थ्य, राजस्व, समाज कल्याण, बिजली, पेयजल, कृषि और पंचायत विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। विभिन्न विभागों के समाधान स्टाल लगाए जाएंगे, जहां ग्रामीण अपनी शिकायतें, समस्याएं और सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन सीधे अधिकारियों को दे सकेंगे। उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और सीधा समाधान सुनिश्चित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें