फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय जागरूकता से युवा बनेंगे आत्मनिर्भर : कुलदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामपुर। राजकीय महाविद्यालय छिलरो में मंगलवार को सेबी के सहयोग से निशुल्क वित्तीय साक्षरता सत्र आयोजित किया गया। प्राचार्य कुलदीप यादव की अध्यक्षता में द लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल फाउंडेशन ने कार्यक्रम कराया। विद्यार्थियों को बजट, बचत, वित्तीय नियोजन, निवेश के जोखिम और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी गई। उन्हें सुरक्षित एवं समझदारी से वित्तीय निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य कुलदीप यादव ने कहा कि वित्तीय जागरूकता युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्राप्त जानकारी को व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर दीक्षांत, दीपक, अंकित, संजना चौधरी, डॉ. सीमा, डॉ. नीरज यादव और मयंक शुक्ला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें