नारनौल। बर्खास्त पीटीआई शिक्षकों का क्रमिक अनशन मंगलवार को 65वें दिन में प्रवेश कर गया। संघर्ष समिति के जिला प्रधान के नेतृत्व में पीटीआई अनशन पर पर बैठे। मंगलवार को पीटीआई अध्यापकों की एक टीम गांव-गांव जाकर लोगों को पीटीआई अध्यापकों के साथ हरियाणा सरकार द्वारा राजनैतिक द्वेष भावना के चलते किए गए अत्याचार से अवगत कराया। साथ ही भाजपा- जजपा की जनविरोधी नीतियों का प्रचार प्रसार करके ज्यादा से ज्यादा जन भावना जुटाने का प्रयत्न किया।