फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेल मैदान में दिखा दमखम, नितिन और सपना बने बेस्ट एथलीट

विज्ञापन
फोटो नंबर-07खेलकूद की बेस्ट एथलीट को पुरस्कृत करते अति​थि। स्रोत: संस्थान - फोटो : Archive
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में नितिन और छात्रा वर्ग में सपना को बेस्ट एथलीट चुना गया। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

समापन समारोह में जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. अमित चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। महाविद्यालय प्रवक्ता डॉ. अजीत सिंह ने उनका स्वागत किया, जबकि प्राचार्या डॉ. सुमन यादव ने विद्यार्थियों और स्टाफ से उनका परिचय करवाया।
मुख्य अतिथि डॉ. अमित चौधरी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास करने और जीत-हार को खेल का हिस्सा मानकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. सुमन यादव ने कहा कि खेलों से आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना बढ़ती है।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिताओं के परिणाम
छात्राओं की 1500 मीटर दौड़ में मनीषा प्रथम, सपना द्वितीय और आरती तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, छात्रों की 5000 मीटर दौड़ में यशदेव ने पहला, प्रिंस ने दूसरा और पंकज ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500 और 5000 मीटर दौड़ के अलावा हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो के मुकाबले हुए।
विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1500 रुपये, द्वितीय को 1000 रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ी को 750 रुपये का नकद पुरस्कार निर्धारित किया गया। आयोजन में खेल प्रभारी प्रीति यादव, डॉ. हंसराज और शिवरतन ने सहयोग दिया। मंच संचालन डॉ. सीपी यादव ने किया। महाविद्यालय स्टाफ और आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें