फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गर्भवतियों और बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण कराएं

Wed, 10 Sep 2025 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- आंगनबाड़ी केंद्र डुलाना में महिलाओ की स्वास्थ्य  जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी--
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आंगनबाड़ी केंद्र डुलाना में महिलाओं को एनीमिया मुक्त भारत, एनसीडी, एएनसी, टीकाकरण के महत्व, डेंगू व मलेरिया से बचाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


कम्यूनिटी स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पूनम रैबारी, रेणु कुमारी, सोनू ने बताया कि गर्भावस्था का पता चलते ही आंगनबाड़ी और उप स्वास्थ्य केंद्र में रजिस्ट्रेशन करवाएं। जांच करवाएं। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान ने किया।

स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पूनम रैबारी बताया कि फोलिक एसिड की टेबलेट खाएंं। तीन महीने पर आयरन और कैल्शियम की गोली खाएं। कहा कि गर्भवती महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जी व फल पर्याप्त मात्रा में लेने चाहिए। गर्भवती महिलाओं व बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण करवाएं। स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान ने बताया कि बरसात होने की वजह से पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप ज्यादा हो गया है।
विज्ञापन

घरों के आसपास नाली को जाम न होने दें। रात को मच्छर दानी का प्रयोग करें ताकि मलेरिया व डेंगू से बचा जा सके। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर मिंटो, सुमन, सरोज, प्रियंका, सुधा, फूलपती, संगीता, पूनम, पिस्ता, संतरा, विजय, रामचंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें