नारनौल। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते और बिजली निजीकरण का विरोध किया है। संगठन ने 10 अगस्त को धरना प्रदर्शन का आह्वान किया है। चिंडालिया गांव में एआईकेकेएमएस के छाजूराम रावत ने कहा कि अमेरिकी डेयरी उत्पादों के आयात से लाखों दुग्ध उत्पादक परिवार बर्बाद होंगे।
रावत ने हरियाणा सरकार के बिजली निजीकरण को किसान व उपभोक्ताओं के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि बिजली मूलभूत जरूरत है, इसे निजी कंपनियों को लाभ के लिए नहीं देना चाहिए। चिंडालिया के किसानों ने जैलाफ-चिंडालिया रास्ता मुख्यमंत्री खेत-खलिहान सड़क योजना के तहत बनाने की मांग की। यह रास्ता बरसात में परेशानी का कारण है। एआईकेकेएमएस के जिला सचिव व्रतपाल सिंह ने 10 अगस्त को नारनौल के लघु सचिवालय में धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। संवाद