फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समस्याओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Sat, 03 May 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहमा। बिजली उपभोक्ता मंच हरियाणा ने सिहमा बिजली उपमंडल अधिकारी कार्यालय के सामने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद अशोक कुमार जेई को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

मंच के जिला संयोजक छाजूराम रावत ने कहा कि बिजली आपूर्ति जनसेवा है। संयोजक मास्टर बलवंत सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं से राशि सिक्योरिटी प्रतिभूति के नाम से वसूली जा रही है। जबरन वसूली से बिजली उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मीटर रीडिंग नियमित नहीं की जाती है। ज्ञापन से मांग की गई है कि दोबारा सिक्योरिटी राशि लेने पर रोक लगाई जाए।
अब तक दोबारा ली गई राशि उपभोक्ताओं को वापस की जाए। नियमित मीटर रीडिंग की जाए। स्मार्ट मीटर स्कीम पर रोक लगाई जाए। बिजली उपमंडल अधिकारी सिहमा कार्यालय के प्रतिनिधि अशोक कुमार जेई ने उपभोक्ताओं की मांगों को राज्य सरकार से अवगत कराने का भरोसा दिया। मीटिंग कर बिजली उपभोक्ता मंच, हरियाणा ब्लॉक सिहमा की कमेटी का गठन किया गया। मास्टर बलवंत सिंह को ब्लाॅक प्रधान, सचिव यशवंत सिंह और उप प्रधान डॉ. सुरेंद्र सिंह को चुना गया। इस मौके पर विजय सिंह, सत्यवान, हरचंद, डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब, रमेश कुमार, यशवंत सिंह, कृपाल सिंह,मास्टर सुबे सिंह, डॉ. व्रतपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें