फोटो नंबर-13अटेली में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के
मंडी अटेली। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने मांगों को लेकर चंदपुरा में प्रदर्शन किया। सभी किसान फसलों का 50 प्रतिशत फार्मूले पर लागत से डेढ़ गुना दाम पर सरकारी खरीद करने का एमएसपी गारंटी कानून बनाने, स्मार्ट मीटर स्कीम वापस लेने, बिजली संशोधन बिल वर्ष 2023 निरस्त करने, 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने, बुढ़ापा पेंशन 10 हजार रुपये करने की मांग की। चंडीगढ़ चलो तैयारी तालमेल कमेटी के जिला संयोजक डॉ. व्रतपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि व्यापार नीति किसानों के हितों पर हमला है। संवाद