फोटो संख्या:-70 आर्दश ऑनलाइन तबादला निति को लेकर कालेबिल्ले लगाकर विरोध करते हुएस्वास्थ्य
महेंद्रगढ़। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदर्श ऑनलाइन तबादला नीति के रिक्त पदों को ब्लॉक किए जाने के विरोध में एमपीएचई एसोसिएशन हरियाणा के कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में काले बिल्ले लगाकर रोष जताया।
एसोसिएशन के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश चौहान ने कहा कि विभाग में पहले से ही कर्मचारियों की भारी कमी है। रिक्त पदों को ब्लॉक करने से इन पदों पर भविष्य में भर्ती की संभावना खत्म हो जाएगी।
7 अक्तूबर से क्रमिक अनशन
मुकेश चौहान ने बताया कि मंगलवार को काले बिल्ले लगाकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया गया। आंदोलन के अगले चरण में 7 अक्तूबर से प्रदेश के सभी जिलों के कर्मचारी महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, पंचकूला के कार्यालय पर क्रमिक अनशन करेंगे। अगर सरकार ने जायज मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं लिया तो आंदोलन तेज करने के लिए अगली रणनीति बनाई जाएगी।