बीएससी के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में खराब अंक आने पर नाराज पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने बुधवार दोपहर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद लघुसचिवालय परिसर में पहुंचकर डीसी के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपा।
बता दें कि मंगलवार इसी बात से नाराज गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने जाम लगाया था। अब बुधवार पीजी कॉलेज के विद्यार्थी अपनी नाराजगी जताते हुए चितवन वाटिका में एकत्रित हुए। इन विद्यार्थियों का नेतृत्व कर रहे एसएफआई प्रधान अर्जुनसिंह ने बताया कि एमडीयू के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शून्य दिखाया गया है। इस परिणाम की पुन: जांच की जाएं। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थी महावीर चौक होेते हुए लघुसचिवालय परिसर में पहुंचे और डीसी अतुल कुमार की अनुपस्थिति में सीटीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सपना, वंदना, भावना, ज्योति, पूजा, शीला, रचना, मनीषा, पूनम, अनिल, संजय, राहुल, सोनू समेत अनेक विद्यार्थी मौजूद थे।