मंडी अटेली। एम्स संघर्ष समिति मनेठी के आह्वान पर माजरा एम्स निर्माण कार्य शुरू किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गांव चंदपुरा बस स्टैंड पर सांकेतिक धरना दिया। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि मनेठी एम्स की घोषणा वर्ष 2015 से लंबित है, जिसका कार्य आठ साल बीतने के बाद भी शुरू नही हुआ है। समिति ने मांग की है कि जब तक एम्स का निर्माण कार्य पूरा न हो ओपीडी एवं एमबीबीएस की कक्षाएं किसी विकल्प स्थान पर शुरू की जाए। वर्ष 2015 में घोषित एम्स की शुरुआत नहीं होने से जनता में भारी आक्रोश व निराशा है। इस अवसर कामरेड बलबीर सिंह, अमर सिंह, अभय सिंह, सूबे सिंह रिटायर्ड प्रवक्ता, घनश्याम, प्रभू दयाल, दीपक कुमार व पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।