फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने की कार्रवाई

Fri, 05 Jan 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। पुलिस प्रशासन ने शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए की धर पकड़ आरंभ कर दी है। थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि सड़कों पर चलते समय ध्यान रखें कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आजकल के युवा अपने वाहनों को तेज गति में घूमते हैं, जिनके पास वाहनों के कागजात भी पूरे नहीं होते हैं। अगर वाहनों के कागजात नहीं पाए गए तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। एसपी नितिश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देश अनुसार इस प्रकार की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि आपराधिक घटनाओं को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें