फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के न्याय की मांग को लेकर लघु सचिवालय पर दिया धरना

विज्ञापन
लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। सचेत नागरिक मंच के आह्वान पर दौंगडा अहीर की बेटी के न्याय की मांग को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय में कामरेड दलीप सिंह और लाल सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में धरना दिया गया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए कामरेड कामरेड दलीप सिंह ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में हर दिन घटती रहती हैं। इन पर लगाम तभी लग सकती है जब जनता एकजुट होकर इन सबके खिलाफ संघर्ष करेगी। अपराधी सरकार के सहयोग से अपराध करते हैं और साफ बच निकलते हैं। लाल सिंह एडवोकेट ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का झुकाव प्रभावी लोगों की तरफ रहता है। आम आदमी की अनदेखी करती है। बता दें कि तीन जुलाई को नोएडा के एक गुरुकुल में दौंगडा अहीर की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मां-बाप को आनन-फानन में बुलाया गया और वहीं पर लड़की का दाह संस्कार कर दिया गया। गुरुकुल संचालकों की ओर से न ही पोस्टमार्टम करवाया गया न ही पुलिस को सूचना दी गई। उन्होेंने कहा कि इस जघन्य अपराध को दबाने लिए गुरुकुल के संचालक पीड़ित परिवार पर दबाव डालकर मामले को रफा-दफा करवाना चाहते हैं। जिसको लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त है। इस अवसर पर बलवीर सिंह, लक्की राव, झम्मन लाल, हरचंद, ऋषि, सागरपुर, सुबेसिंह, साधु राम रावत, किशन कुमार, रतिराम व ओम प्रकाश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें