फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डुलाना रोड पर जलभराव का खटोला रखकर किया प्रदर्शन

Tue, 27 May 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:83- डुलाना रोड पर मोहल्ला कुम्हारान में बारिश का पानी भरने के बाद पानी में  खटोला  - फोटो : mathura
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में हुई 25 एमएम बारिश के बाद शहर के डुलाना रोड पर हुए जलभराव के बाद मोहल्लावासियों ने पानी के बीच खटोला रखकर अनूठा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शहर के डुलना रोड पर स्थित मोहल्ला कुम्हारान के नजदीक बारिश के बाद जलभराव की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। सोमवार सुबह मोहल्लावासियों ने सड़क के बीचोबीच भरे पानी के अंदर खटोला डालकर अपना विरोध जताया।
मोहल्लावासी रोहताश, गुल्लू ठेकेदार, रामचंद्र, रमेश कुमार व सुरेश ने बताया कि पिछले 30 सालों से मोहल्लावासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने पालिका प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस सड़क का लेवल सही कर इस सड़क का निर्माण नहीं किया तो मोहल्लावासी धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। महेंद्रगढ़ से डुलना रोड मुख्य आवागम का मार्ग है। लगभग 50 गांव का शहर से जुड़ा इसी मार्ग के माध्यम से होता है लेकिन पिछले 30 सालों से यह मार्ग बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें