फोटो नंबर 30महावीर चौक पर महिला टीचर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते विभिन्न संगठन के लोग
नारनौल। भिवानी की टीचर मनीषा हत्याकांड के विरोध में रविवार देर शाम को शहर के सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च से थोड़ी देर के लिए शहर के महावीर चौक पर जाम भी लग गया।
शहर के महावीर चौक पर रविवार रात को कई संगठनों के सदस्य प्रदर्शन करते हुए महावीर चौक पहुंच गए। कई सामाजिक संगठनों के सदस्य नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के पास और कुछ सामाजिक संस्थाएं सेक्टर 1 में भी एकत्र हुए। कैंडल मार्च निकाला।
इसके बाद सभी महावीर चौक पर आए। सदस्यों ने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। आए दिन हत्या, बलात्कार व अन्य घटनाएं हो रही हैं। वही सरकार अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। भिवानी जिले में महिला टीचर की हत्या हुए चार दिन हो गए हैं। मगर अभी तक अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है तथा खुलेआम घूम रहे हैं।
इस मौके पर भोलेनाथ ग्रुप, शीतला माता ग्रुप, बजरंग दल, गो रक्षा दल, केशव नगर के युवा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों द्वारा प्रर्दशन किया गया।