फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ऑनलाइन शिक्षा डायरी के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 17 Apr 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-03जिला ​शिक्षा अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपते  हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के सदस्य। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ से संबद्ध स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की महेंद्रगढ़ की इकाई ने जिला प्रधान अमीलाल के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ऑनलाइन डायरी भरने के आदेश को अव्यावहारिक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
अमीलाल ने ऑनलाइन शिक्षा डायरी के फैसले को वापस लेने, सामान्य तबादला करने और एचकेआरएनएल शिक्षकों का समायोजन करने की मांग से संबंधित शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार को सौंपा। इस अवसर पर धर्मपाल शर्मा पूर्व राज्य सचिव हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ एवं कौशल यादव जिला प्रधान सर्व कर्मचारी संघ विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला प्रधान अमीलाल ने कहा कि हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ राज्य सरकार द्वारा लागू की जा रही ऑनलाइन शिक्षक डायरी प्रणाली को सिरे से खारिज करते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था पर एक डिजिटल हमला करार देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपाल शर्मा ने कहा शिक्षा की नाव शिक्षक और छात्र के बीच संवाद, विश्वास और समझ पर टिकी होती है। गैर शैक्षणिक कार्य का भार लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। जिला प्रधान कौशल यादव ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के शिक्षकों को आगामी स्तर के लिए सेवा बिस्तर नहीं दिया गया है। सरप्लस के नाम पर उन्हें कार्यभार से मुक्त किया जा रहा है। सरकार यह कदम भी जन शिक्षा पर गहरी चोट करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें