फोटो 3कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालयों से इंटर्नशिप एवं समाज सेवा के लिए आए छात्र-छात्राएं।स्
नारनौल। रेडक्रॉस परिसर में सोमवार को टीबी मरीजों के स्वास्थ्य सुधार के उद्देश्य से प्रोटीन युक्त राशन किट वितरित की गई। कार्यक्रम में समाज को टीबी मुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई। इसका मुख्य उद्देश्य मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराना और उनके उपचार में सहयोग करना था। इस अवसर पर निक्षय मित्र डाॅ. रविंद्र कुमार सैनी, टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा रानी व विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। डाॅ. सैनी ने विद्यार्थियों को टीबी के लक्षण, बचाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। संवाद