फोटो 13 शैक्षणिक एवं साहसिक भ्रमण के दौरान मौजूद अध्यापक व छात्र।स्रोत:प्रवक्ता
नारनौल। पीएमश्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल सहित हरियाणा के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का 7 दिवसीय शैक्षणिक एवं साहसिक भ्रमण मनाली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भ्रमण में महेंद्रगढ़, जींद, कैथल और झज्जर जिलों के विद्यार्थी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने विभिन्न साहसिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर नेतृत्व, टीम भावना और अनुशासन का विकास किया। शिविर में अध्यापक एवं रिसोर्स पर्सन उपस्थित रहे, जिनमें कृष्णा कुमारी, मोनिका शर्मा, रेखा तंवर, सीमा कुमारी तथा रमेश चंद शामिल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। संवाद