नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौलेड़ा में सीबीएससी परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा दसवीं की वंशिका सुपुत्री राकेश कुमार ने 94.8 प्रतिशत, यश सुपुत्र सुरेंद्र कुमार ने 87 प्रतिशत, दिव्यांशी सुपुत्री दशरथ कुमार ने 85.8 प्रतिशत और कक्षा 12वीं में प्रशांत सुपुत्र धर्मपाल ने 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त मानसी, मुस्कान, कशिश, अलका, कविता, ज्योति, अंशिका, नितेश, खुशी,पायल, रंजना, मोहिनी, हीनू और विवेक ने भी शानदार परीक्षा परिणाम देकर विद्यालय, अभिभावकों क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्राचार्य अनिता दहिया ने कहा कि धौलेड़ा का मॉडल संस्कृति विद्यालय जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त पहला सरकारी विद्यालय है। मंच संचालन रवि कुमार प्रवक्ता संस्कृत ने किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. पंकज गौड़, राकेश कुमार, उमेद सिंह, मनोज कुमार ने विद्यालय में आए सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों को विद्यालय की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर कानूनी साक्षरता क्लब की तरफ से एक नाटक प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर धौलेड़ा के सरपंच देवेंद्र कुमार, एसएमसी के प्रधान सूरजभान, डॉ. पंकज गौड़, राकेश कुमार, सुशील सैनी, समय सिंह, दीपक कुमार, विक्रम सिंह, पवन कुमार, भूप सिंह, महेश शर्मा, संदीप चौधरी सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।