फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: होनहारों ने सीबीएसई की परीक्षा में बढ़ाया गौरव

विज्ञापन
फोटो संख्या:81- आरपीएस स्कूल में सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में उर्तीण विद्यार्थी खुशी का इजहा
विज्ञापन
आरपीएस के 64 विद्यार्थियों ने पाएं 99 प्रतिशत अंक
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सीबीएसई परीक्षा परिणामों में आरपीएस शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। दिव्या यादव, अदित्री, ओनवी यादव, रिद्धिमा यादव और आदित्य वशिष्ठ ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कई विद्यार्थियों ने 99.4 और 99.2 प्रतिशत अंक लेकर भी शीर्ष स्थान प्राप्त किए। संस्थान के 493 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। 99 प्रतिशत से अधिक अंक 64 छात्रों ने प्राप्त किए। चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव और सीईओ इंजीनियर मनीष राव ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
श्रीकृष्णा स्कूल का परिणाम रहा शत प्रतिशत
महेंद्रगढ़। श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ ने सीबीएससी 10वीं के परीक्षा परिणामों में सराहनीय प्रदर्शन किया है। स्कूल परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। पीआरओ सुधीर यादव ने बताया कि छात्रा गरिमा ने 98.6 प्रतिशत अंक व प्रमोद सिंह ने 98 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल स्तर पर टॉपर रहे। वहीं पीयूष ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 47 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 15 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। चेयरमैन डाॅ. बीरसिंह यादव, सीईओ कर्मवीर राव, डॉ. कविता रावे ने विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

पीआरएस का 10वीं में रहा शानदार प्रदर्शन
सतनाली। सीबीएसई 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में पीआरएस इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सतनाली के विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के कुल 169 विद्यार्थियों ने इस वर्ष परीक्षा दी थी। इनमें से 23 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 46 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 91 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों बधाई दी। संवाद
बीआर ज्ञानदीप विद्यालय का शत प्रतिशत रहा परिणाम
महेंद्रगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की मेधावी छात्रा तनुश्री ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जिया ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य रामवीर यादव ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। विद्यालय के चेयरमैन रूपराम यादव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। संवाद
-96 प्रतिशत अंक लेकर अवनी स्कूल में बनीं टॉपर
महेंद्रगढ़। विजय इंटरनेशनल स्कूल बलाना का सीबीएसई 10वीं में शत-प्रतिशत रहा। अवनी ने 96 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। विद्यालय की छात्रा सभी विद्यार्थी मेरिट के साथ फर्स्ट डिवीजन से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के चेयरमैन विजय यादव टूमना ने अवनी के घर जाकर उन्हें 11000 का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और परिवारजनों को शुभकामनाएं दी। प्रिंसिपल नत्थू सिंह ने बताया कि इस वर्ष छात्रों ने अनुशासन, लगन पर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। संवाद
- प्रतिज्ञा ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर रही प्रथम
महेंद्रगढ़। यदुवंशी शिक्षा निकेतन का सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा का परिणाम सराहनीय रहा। विद्यालय से प्रतिज्ञा ने 99 प्रतिशत, कनिका यादव ने 98.2 प्रतिशत, भावना ने 97.6 प्रतिशत, संध्या ने 97.2 प्रतिशत, वंश महलावत ने 97 प्रतिशत, रक्षित यादव ने 96.8 प्रतिशत, दीप्ति ने 96.6 प्रतिशत, गौतम यादव ने 96.2 प्रतिशत, चित्रा ने 96 प्रतिशत, खुशी यादव ने 96 प्रतिशत, हिमांशी ने 95.8 प्रतिशत प्राप्त किए। ग्रुप के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह , वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव, वाइस चेयरपर्सन संगीता यादव, ग्रुप निदेशक विजय सिंह यादव ने छात्रों का बधाई दी। संवाद
नालंदा के हितेश ने प्राप्त किए 99.40 प्रतिशत
सतनाली। डालनवास के नालंदा विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का 10पहं सीबीएसई का परिणाम अति उत्कृष्ट रहा है। विद्यालय के हितेश ने 99.40 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिपेश ने 98.80 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया व याशिका ने 97.40 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आंशी शर्मा 97.20, भावेश कुमार 96.60, इशिका 96.60, विमल कुमार 96.60, योगेश 96.6, मेनु यादव 96.20, पंकज पारीक 96.20, निकुंज लांबा व युवराज सिंह 96 प्रतिशत, अंशिका, खेनिका , कशिश 95.80 प्रतिशत व जतिन ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रंबंधक जयसिंह फौगाट, विद्यालय के चेयरमैन विक्रम सिंह लांबा ने विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
अरावली स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शानदार
महेंद्रगढ़। घोषित परिणाम में अरावली इंटरनेशनल स्कूल के विधार्थियो ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रबंधन अमित यादव ने बताया की विद्यालय के सीबीएसई के दसवीं कक्षा का परिणाम में 35 विधार्थियों ने बोर्ड की मेधावी सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। छात्रा विजयलक्ष्मी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, पलक ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय रही। संस्थापक अशोक कुमार यादव ने परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को शानदार रिजल्ट के लिए बधाई दी। संवाद
देवयानी स्कूल के होनहारों ने बढ़ाया मान
कनीना। देवयानी इंटरनेशनल स्कूल बेवल के विद्यार्थियों का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। पूर्वा, दिव्या, प्रिया, खुशबू, मयंक, मोहित ने 90 प्रतिशत से अधिक प्राप्त किए। दक्ष, सौरव, कशिश, प्रियांशु, निकिता, मोनिका, लक्ष्य, यश, कनक, विनय, खुशी, हिमांशु, हिमांशु, मुस्कान, आरूष, कमल, प्रतीक, मुस्कान ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। प्राचार्य बलवान सिंह ने बच्चों को पगड़ी और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन

एसडी विद्यालय का परिणाम रहा शानदार
कनीना। एसडी विद्यालय ककराला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के छात्र हैप्पी ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, कशिष ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय व किंजल ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शिप्रा सारस्वत ने बताया कि विद्यार्थियों ने गणित, सामाजिक विज्ञान एवं आईटी विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक क्षमता का परिचय दिया है। विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। संवाद

फोटो संख्या:81- आरपीएस स्कूल में सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में उर्तीण विद्यार्थी खुशी का इजहा

फोटो संख्या:81- आरपीएस स्कूल में सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में उर्तीण विद्यार्थी खुशी का इजहा

फोटो संख्या:81- आरपीएस स्कूल में सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में उर्तीण विद्यार्थी खुशी का इजहा

फोटो संख्या:81- आरपीएस स्कूल में सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में उर्तीण विद्यार्थी खुशी का इजहा

फोटो संख्या:81- आरपीएस स्कूल में सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में उर्तीण विद्यार्थी खुशी का इजहा

फोटो संख्या:81- आरपीएस स्कूल में सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में उर्तीण विद्यार्थी खुशी का इजहा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें