फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट ने हुई काव्य गोष्ठी, साधकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल द्वारा मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन ट्रस्ट के कार्यालय में किया गया। इसी श्रृंखला में साहित्य के संवर्धन में अतुलनीय योगदान देने पर साहित्य सम्मान से भी साहित्य साधकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मुख्य अतिथि भारती सैनी, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. रामनिवास मानव, इंचार्ज पवन यादव तथा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा कार्यक्रम संयोजक ओशिन शुक्ला ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस काव्य संगोष्ठी में कवयित्री ममता शर्मा, रेवाड़ी से पहुंचे युवा एवं उदीयमान कवि यतिन चारण और महेंद्रगढ़ से रविन्द्र पंडित ने शानदार काव्य प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम में ट्रस्टी नरोत्तम सोनी, पूर्व प्राचार्य मनोज जोशी, शिक्षाविद राकेश शर्मा, दिनेश कौशिक, कृष्ण शर्मा एडवोकेट, दिनेश शर्मा नई सराय, पवन यादव, अमीचंद सैनी, टिंकू प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें