नारनौल। भारत के उतर और मध्य भाग में बड़े स्तर पर देव दीपावली मनाई गई। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के राकेश शर्मा एवं अमित कुमार ने बताया कि इस मौके पर रविदास मार्ग स्थित राधाकृष्ण मंदिर में देव दिवाली का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।
भगवान शिव और अन्य देवी देवताओं की समक्ष दीप जलाकर देव दीपावली मनाई गई। आयोजन में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान भीमसेन शर्मा एवं सचिव दिनेश शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि शिक्षा और सेवा के साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासतों को सहेजने में भी ट्रस्ट सदैव सक्रिय रहता है।
नई पीढ़ियां देव दीपावली जैसे पर्वों को भूल चुकी हैं, उन्हें सांस्कृतिक रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से देव दीपावली उत्सव आयोजित किया गया। पर्यावरणविद कृष्ण शर्मा एडवोकेट ने कहा कि भारतीय संस्कृति सर्वधर्म सद्भाव पर टिकी हुई है। देव दीपावली उत्सव में देव शर्मा, शिक्षाविद पुष्पलता शर्मा, डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज, नरोत्तम सोनी, रॉकी सोनी, सुमित कुमार, प्रद्युम्न कौशिक, प्रवीण कुमार सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।