फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाना मकसद

Wed, 20 Jul 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला रेडक्रास समिति के प्रधान और उपायुक्त संजीव वर्मा के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर तीन दिवसीय जेआरसी काउंसलर कैंप बुधवार से शुरू हुआ। इस कैंप का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार लावनिया ने रेडक्रास के संस्थापक के चित्र के पर पुष्प अर्पित करके किया गया।
विज्ञापन

लावनिया ने कैंप में भाग ले रहे प्रतिभागियों को बताया गया कि रेडक्रास सही मायनों में मानव  कल्याणकारी संस्था है जो उपायुक्त के दिशा-निर्देश अनुसार समय-समय पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाती रहती है।

उपायुक्त हर समय यह संभव प्रयास करते रहते हैं कि समाज के हर वंचित वर्ग को सरकार की योजनाओं का पूर्ण लाभ प्राप्त हो। इस कैंप में भाग ले रहे प्रतिभागियों को पूरी लग्न के साथ ट्रेनिंग प्राप्त करने बारे कहा गया ताकि इसी प्रकार प्रशिक्षण अध्यापक अपने-अपने स्कूलों में प्रदान करें। इस कैंप में जिले के विभिन्न स्कूलों के 54 अध्यापक भाग ले रहे हैं।  इस कैंप में टेकचंद यादव द्वारा प्राथमिक सहायता के बारे जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला रेडक्रास समिति सचिव मनोरंजन शर्मा, जिला प्रशिक्षण अधिकारी प्रेमप्रकाश, मंच संचालक आनंद जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें