फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना के 32 मंदिरों में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम आयोजित

Tue, 23 Jan 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर श्री राम के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही 500 वर्षों से चला आ रहा संघर्ष पूर्ण हुआ भारत के कण कण, रोम रोम का विषय बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को नगर के 32 मंदिरों में प्रभात फेरी, हवन, भंडारे व दीप प्रज्ज्वलित करके दीपोत्सव मनाया गया। श्री राम मंदिर कनीना नजदीक बाबा मोलड़ नाथ आश्रम पर सुबह 7:30 पर हवन किया गया। मैदान में बड़ी एलईडी लगाकर सीधा प्रसारण दिखाया गया। श्री सांई मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। श्री श्याम सेवक मंडल कनीना की ओर से श्याम मंदिर से भव्य श्री राम शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर के पुजारी प्रदीप शास्त्री ने हवन करवाया। शाम को 2100 दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया। श्री श्याम सेवक मंडल कनीना के प्रधान संदीप माहेश्वरी ने बताया कि सभी मंडल सदस्य व भक्तजनों के सहयोग से यह दिन भर का सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाबा भैया, शिव मूर्ति, राधा कृष्ण मंदिर, शनि मंदिर, माता दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर सभी में दीपोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन


नगर के सबसे पौराणिक मंदिर ठाकुर जी का बड़ा मंदिर में सुबह हवन, रामलला प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण व इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को 1100 दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया। सुंदर आयोजन के लिए मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कंवर सैन वशिष्ठ ने सभी को बधाई दी।

सीताराम शिव मंदिर कनीना मंडी के प्रधान प्रदीप, बिशु ने बताया कि दिनभर संघ कीर्तन के साथ प्रसाद की व्यवस्था रही। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। 251 दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया। प्रधान ने बताया कि रामलाल प्राण प्रतिष्ठा से प्रेरित होकर ही 151 पुस्तिकाएं छपवाई गई। एक पुस्तिका में 11000 राम नाम लिखने की व्यवस्था है। राधा कृष्ण मंदिर कनीना मंडी में सुंदर सजा के साथ दीपोत्सव व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रहा। शिव मंदिर ढोकलमल पार्क में हवन व दीपोत्सव के कार्यक्रम के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रहा। महर्षि वाल्मीकि मंदिर फूल मालाओं से सजाया गया व दीपोत्सव का कार्यक्रम रहा। इस प्रकार नगर के सभी 32 मंदिरों में दीपोत्सव का कार्यक्रम रहा। कनीना बस स्टैंड के सामने दुकानदारों ने मिलकर श्री रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा भंडारे का आयोजन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संचालक शिवकुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह, दिलावर सिंह पालाराम, श्याम सुंदर महाशय जो 3 वर्ष पूर्व से श्री राम पर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निधि समर्पण के कार्य से लेकर आज प्राण प्रतिष्ठा तक के कार्यक्रम में लगे हुए थे।
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा के चलते भगवान राम के रंग में रंगे भोजावास के दुकानदार
कनीना। भोजावास में अयोध्या में आयोजित हुए श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते पूरा दिन भोजावास गांव के बस स्टैंड पर व मंदिरों में दीपावली जैसा माहौल दिखाई दिया। बस स्टैंड के दुकानदारों ने अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों पर जय श्रीराम के झंडे व फूल मालाओं से अपनी दुकानों का श्रृंगार किया। लोगों ने बाजारों और अपने घरों में जमकर आतिशबाजी की। दुकानदारों ने चंदा एकत्रित कर बस स्टैंड पर हवन, सुंदर कांड पाठ करवाया। अयोध्या में श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते भोजावास में राम भक्तों द्वारा धूमधाम से अनेक जगह आयोजन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें