फोटो नंबर- 06महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित करते संघर्ष समिति के सदस्य। स्रोत
नारनौल। सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के द्वारा कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। आयोजन समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान की अध्यक्षता में किया गया।
सदस्यों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । समिति के महासचिव बिरदी चंद गोठवाल ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने छुआछूत व जातिगत भेदभाव को दूर करने व महिलाओं के लिए शिक्षा व नारी सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि समाज उत्थान के लिए किए गए कार्यों के दौरान उन्हें बहुत सी कठनाइयां आईं, लेकिन वह आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य पर अडिग रहे। इस अवसर पर राजेश चांवरिया, वीर सिंह गोठवाल, शिवनारायण मोरवाल, तोता राम और रामकुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।