फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगी में जलशक्ति और बेटी बचाओ का दिया संदेश

विज्ञापन
कार्यक्रम में बेटी बचाओ पर गीत प्रस्तुत करती एसडी विद्यालय की छात्राएं - फोटो : Narnol
विज्ञापन
उपायुक्त जगदीश शर्मा ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी की टेंशन से मुक्ति पाने के लिए राहगीरी यह बेहतरीन कार्यक्रम है। आमजन इससे टेंशन फ्री होकर जीवन जीने की कला सीख सकता है।
विज्ञापन

रविवार को कनीना में आयोजित राहगीरी समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना के एनसीसी, एसपीसी कैडेटों ने इंचार्ज रमन शास्त्री के नेतृत्व में परेड का प्रदर्शन किया। एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला के छात्र-छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या पर चोट करता गीत प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत गीत भी गाए। डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर बॉक्सिंग, कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। रावमा विद्यालय कनीना के शिक्षक अमृत लाल व उनकी टीम ने देशभक्ति भरी रागिनी प्रस्तुत की। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं ने पीटी-शो का प्रदर्शन किया।
उपायुक्त जगदीश शर्मा, एसपी चंद्रमोहन, डीएसपी साधुराम बिश्रोई, डीएसपी मित्रपाल, थाना अध्यक्ष मुनीष कुमार, बीडीपीओ देशबंधु, रेडक्रॉस सचिव मनोरंजन शर्मा, बीईओ शेरसिंह, नगरपालिका के चेयरमैन सतीश जेलदार, पार्षद राजेंद्र सिंह लोढा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार यादव ने नगरपालिका कार्यालय प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर स्थापित मंच के माध्यम से कई प्रतिभागियों ने गीत, संगीत, नृत्य, नाटक, रागिनी कला का प्रदर्शन किया। समारोह में जलशक्ति, बेटी बचाओ, नशा मुक्ति, अशिक्षा को दूर करने के लिए फोकस किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें