फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. टंकेश्वर कुमार होंगे हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
अब हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार होंगे। केंद्र के शिक्षा मंत्रालय की ओर से 22 जुलाई को देश के 12 केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किए हैं। केंद्रीय मंत्रालय की ओर से इसका लेटर जारी कर दिया है। इस एक कॉपी हकेंविवि के रजिस्ट्रार को भेजी गई है। वो कुलपति आरसी कुहाड़ का स्थान लेंगे। प्रो. कुहाड़ की पांच वर्ष का कार्यकाल पिछले अप्रैल माह में पूरा हो गया था। कोई दूसरा कुलपति नहीं आने तक सरकार ने उनको जिम्मेदारी दिए रखी। प्रो. टंकेश्वर इस समय गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति हैं। अगले सप्ताह आकर वो हकेंविवि में ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि प्रो. टंकेश्वर कुमार यमुनानगर के निवासी है। उन्होंने 1993 में हिमाचल विश्वविद्यालय में बतौर अस्सिटेंट प्रोफेसर (भौतिक विज्ञान) के रूप में ज्वाइन किया था। इसके बाद 1995 से 2015 तक पंजाब विश्वविद्यालय में काम किया। वहीं पर उनकी दो बार प्रमोशन हुई। 2015 में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया था जहां पर वो लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने बतौर कुलपति रहते विश्वविद्यालय में काफी काम करवाएं हैं। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि 2021 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय को 250वीं रेंक मिली, इसके अलावा देश में 100वीं रेंक हासिल की है। हाल में प्रो. टंकेश्वर को पर्ल फाउंडेशन की ओर से बेस्ट वाइस चांसलर का अवार्ड मिला चुका है। इसके अलावा डेडीकेटिड वीसी का अवार्ड भी मिल चुका है। उन्होंने बताया कि वो हकेंविवि की नियुक्ति मिलने के लिए खुश हैं। वो अगले सप्ताह आकर ज्वाइन करेंगे। स्टाफ के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे। अभी हकेंविवि में जो काम हो हुए उनसे बेहतर करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

केंद्र शिक्षा मंत्रालय की ओर से हमारे पास लेटर आया है। अब हकेंविवि के कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार होंगे।
-डॉ. जेपी भुकर, रजिस्टार, हकेंविवि, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें