फोटो 22प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन
नारनौल। हरियाणा के पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से सम्मानित प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ दस साल से मौसम विशेषज्ञ के रूप में किसानों को जरूरी जानकारी दे रहे हैं।
प्रोफेसर चंद्रमोहन, मौसम वैज्ञानिक, नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल, शिक्षण अनुभव 30 साल के दौरान सैकड़ों रिसर्च पेपर, पुस्तकें, देश विदेश में सेमिनार और वर्कशाप कोर्स किए हैं। बिना किसी सरकार से अनुदान के लगातार हरियाणा एनसीआर दिल्ली के लिए शिक्षण कार्य के साथ मौसम की स्टिक जानकारी दे रहे हैं। डॉ. चंद्रमोहन वर्तमान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूगोल विषय के प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं।