फोटो नंबर- 15नई अनाज मंडी में बाजरे की तुलाई करते श्रमिक। संवाद
नारनौल। नई अनाज मंडी में मंगलवार को शेड्यूल के अनुसार बाजरे की खरीद हुई। शेड्यूल के कारण आवक सीमित रही और खरीद व्यवस्था सुचारू बनी रही। मंगलवार को करीब 375 गेटपास जारी किए गए और लगभग 9110 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। व्यापारियों ने जे-फार्म के तहत बाजरे की खरीद की।
मंडी में 12 अक्टूबर से शेड्यूल के हिसाब से खरीद चल रही है। इससे मंडी में भीड़ तो नियंत्रित है, लेकिन कई किसान परेशान भी हैं। अनेक किसानों के पास 40 क्विंटल से ज्यादा बाजरा है। शेड्यूल न मिलने के कारण वे बाकी फसल नहीं बेच पा रहे। कुछ किसान तय समय पर अपनी फसल नहीं ला पाए थे। ऐसे किसानों को अंतिम दिनों में मौका दिए जाने की संभावना है।
मार्केट कमेटी सचिव नुकुल यादव ने बताया कि बाजरे की खरीद शेड्यूल के अनुसार जारी है। जिन गांवों का शेड्यूल बीत चुका है, उनका दोबारा शेड्यूल जारी किया जाएगा, ताकि किसान आसानी से अपनी फसल बेच सकें।