नारनौल/नांगल चौधरी। नई अनाज मंडी में सोमवार को बाजरे की खरीद गांवों के शेड्यूल के अनुसार की गई। इसके चलते शनिवार की तुलना में गेटपास और बाजरे की आवक करीब 80 प्रतिशत कम रही।
सोमवार को कुल 237 गेटपास जारी किए गए और 5600 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई। व्यापारियों ने बोली लगाकर जे-फार्म के तहत बाजरे की खरीद की। इस समय बाजरे का बाजार भाव 2300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।
गौरतलब है कि शनिवार को बिना शेड्यूल के खरीद की गई थी जिससे मंडी के बाहर बाजरे से लदे वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इसके बाद मार्केट कमेटी प्रबंधन ने शेड्यूल में बदलाव किया। अब शनिवार को भी शेड्यूल के अनुसार ही खरीद होगी।
मार्केट कमेटी सचिव आदित्य ने बताया कि संशोधित शेड्यूल के अनुसार ही बाजरे की खरीद की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि केवल निर्धारित गांव के किसान ही तय तारीख पर मंडी पहुंचें, ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।
खरीद का शेड्यूल
20 अक्तूबर: लुजोता, मौरुन्ड, मेघोत बिन्जा व मेघोत हाला
21 अक्तूबर: भुंगारका, मोहनपुर, मौसमपुर व मुसनोता
22 अक्तूबर: मुलोदी, नांगल चौधरी, नांगल दर्गु व नांगल कालिया
23 अक्तूबर: नांगल नुनियां, नांगल पीपा, नांगल सोडा, नापला व नारेडी
24 अक्तूबर: नायन, नेहरू नगर, नियामतपुर व नियाजलिपुर