फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सब डिपो परिसर में आज से बाजरे की खरीद शुरू, पहले दिन ही मिला सुविधाओं का अभाव

Thu, 28 Sep 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सब डिपो में वीरवार को बाजरे की खरीद शुरु कर दी गई। बाजरा बिक्री के लिए किसानों के ट्रैक्टरों की सुबह ही लंबी लाइन लग गई थी। पहले दिन शाम छह बजे तक दो हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की गई, जबकि 350 गेट पास काटे गए थे।
विज्ञापन

खरीद स्थल के पहले दिन ही किसानों के लिए सुविधाओं का अभाव देखने को मिला। खरीद केंद्र पर पानी की पर्याप्त सुविधा नहीं थी। सब डिपो परिसर में किसानों के लिए पानी के 8 कैंपर रखवाए गए थे, जो 12 बजे के बाद खाली हो गए थे। बिजली जाने के बाद कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी। लगभग 12 बजे बीच में बिजली गुल हो जाने पर टोकन की प्रक्रिया रुक गई। आधे घंटे के बाद इंवर्टर का इंतजाम करके चालू किया गया, लेकिन तीन में से एक कंप्यूटर ही चालू हो सका। बिजली कर्मचारी सब डिपो में लगी लाइट को ठीक करने में लगे हुए थे। वहीं पर शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। मार्केट कमेटी की ओर से गेट पास एक सिस्टम के तहत काटे गए, गेट पास कटने के बाद नंबरों से एक-एक ट्रैक्टर को अंदर जाने दिया। हैफड की ओर से एक कर्मचारी गेट पास के लिए गेट पर बैठाया गया। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र, हैफड के मैनेजर जगराम व वेयर हाउस मैनेजर आनंद यादव ने बाजरा खरीद का निरीक्षण किया।




बॉक्स



आज सब डिपो में बाजरा खरीद शुरू की गई है लेकिन यहां पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पानी के लिए कैंपर जरूर रखे हुए थे, लेकिन वो भी खाली हो गए हैं। पानी की टंकी में से गर्म पानी आ रहा है।
विज्ञापन


- किसान सतीश कुमार, राठीवास।


बस डिपो में बाजरा खरीद का पहला दिन है। यहां पर शौचालय के जगह का कोई बंदोबस्त नहीं है। सब डिपो के अंदर शौचालय बने हुए है, वह भी चालू हालात में नहीं लग रहे है।



-किसान नित्यानंद, खायरा।
सब डिपो में बिजली की सबसे बड़ी दिक्कत है। बाजरा खरीद से पहले ही प्रशासन को बिजली के बारे में सोचना चाहिए। बिजली चली जाने से कंप्यूटर बंद हो गए है, जिससे टोकन नहीं कट पाए। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

-किसान रामकरण, मांडोला।


सब डिपो में सुविधा का अभाव है। न तो यहां पर दीवारों के साथ-साथ सफाई व्यवस्था नहीं है, अगर बाजरा यहां पर डालते हैं तो बाजरा में कूडा कर्कट मिलना शुरू हो जाएगा।



-किसान कुलदीप, राजावास।

किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जा रही। सब काम पूरे सिस्टम से चल रहा है। दोपहर में पानी खत्म होने पर कैंपर और मंगवा दिए गए थे और पानी का टैंकर भी खड़ा करवा दिया था। वीरवार को 350 गेट पास काटे गए और शाम छह बजे तक दो हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की गई थी।
विज्ञापन

-नरेंद्र कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें