फोटो संख्या:76-बस स्टैंड के वर्कशॉप में अस्थाई खरीद केंद्र में लगी सरसों की ढ़ेरी व रखे सरसों क
महेंद्रगढ़/कनीना। उठान के अभाव में मंडियां उपज से अटी पड़ी हैं। जगह के अभाव में किसान ढेरियों पर ही अपनी उपज को डाल रहे हैं। किसानों को कई घंटों कड़ी धूप में इंतजार करना पड़ रहा है।
शहर की तरफ से किसानों को एक किलोमीटर तक रेंगकर दूसरे गेट की जाना पड़ा। वहीं आसपास के किसानों की दूसरी तरफ रेलवे फाटक तक लंबी लाइनों में इंतजार करना पड़ा। महेंद्रगढ़ मंडी में 40 प्रतिशत व सतनाली में 35.29 प्रतिशत सरसों का उठान नहीं हुआ है। रोस्टर खरीद के बाद भी जिम्मेदार उठान में कोई तेजी नहीं ला पाए हैं।
महेंद्रगढ़ मंडी में यह है सरसों खरीद व उठान की स्थिति
कुल खरीद 192200 क्विंटल
कुल उठान 153798 क्विंटल
उठान शेष 38402 क्विंटल
सतनाली मंडी में यह हैं खरीद एवं उठान के हालात
कुल खरीद 168823 क्विंटल
कुल उठान 117691 क्विंटल
उठान शेष 51132 क्विंटल
गेहूं के एक दाने का भी नहीं हो पाया है उठान
कुल खरीद 50925 क्विंटल
कुल उठान 15000 क्विंटल
उठान शेष 35925 क्विंटल