फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

Fri, 03 May 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में विद्या​र्थियों को जागरूक करती पुलिस--
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय किसी भी अप्रिय घटना से खुद को बचाने के लिए नियमाें की जानकारी होना आवश्यक है। यातायात थाना प्रभारी ने आसान तरीकों से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम समझाए। साथ ही उन्होंने अनेक स्थानों पर बस चालकों को भी यातायात नियमों की पालना करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें