फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संत दुर्बलनाथ महाराज की मूर्ति स्थापना पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
फोटो संख्या:72- शोभा यात्रा  में झूमती महिलाएं---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। संत दुर्बलनाथ सेवा समिति की ओर से शनिवार को सातवीं संत दुर्बलनाथ महाराज की मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के माध्यम से सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा मोहल्ला खटीकान की चौहान बगीची से शुरू होकर स्टेट हाईवे 148-बी, महाराणा प्रताप चौक, देवीलाल पार्क, ऑटो मार्केट, आंबेडकर चौक, बालाजी चौक, शंकर मार्केट, सब्जी मंडी रोड, परशुराम चौक, 11 हट्टा बाजार, मोहल्ला खटीकान, मोहल्ला वाल्मीकि, मोहल्ला सराय बगीची में समाप्त हुई।
समिति के प्रधान मुकेश ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान संत संत दुर्बलनाथ महाराज, भगवान शिव व पार्वती सहित अनेक संत महात्मा की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि विधायक कंवर सिंह यादव रहे।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने संस्था को 11 लाख रुपये के आर्थिक सहयोग की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज द्वारा संतों का सम्मान सराहनीय कार्य है। संत दुर्बलनाथ महाराज ने मानव जाति के कल्याण का मार्ग दिखाया है।
इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने विधायक के सामाज की अनेक मांगें भी रखी। शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के उपलक्ष्य में मोहल्ले में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं शोभायात्रा से पूर्व बगीची में जागरण का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर मनोनीत पार्षद मुकेश, मनोज कुमार, उदयभान, मनोज कुमार, कपिल चौहान, मनीष, नरेश चौहान, गोपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें