फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अब 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक की निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान भारत कार्ड बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। यह पहल राज्य के स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता और जनसेवा की भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
विज्ञापन


उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय डबास ने बताया कि इच्छुक वरिष्ठ नागरिक प्रत्येक कार्य दिवस को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक नागरिक अस्पताल नारनौल स्थित आयुष्मान कक्ष में अपने आधार कार्ड एवं आयु प्रमाण-पत्र लाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यह सुविधा विशेष रूप से हमारे समाज के उस वर्ग को समर्पित है, जिसने अपना जीवन राष्ट्र निर्माण में लगाया है।
कार्ड धारक लाभार्थियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि यह सुविधा सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में लागू है। इस योजना से वरिष्ठ नागरिकों को अपनी सुविधा और आवश्यकतानुसार बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ में 29 सरकारी व 30 प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान के पैनल पर है।
विज्ञापन


जल्द ही फील्ड में कैंप लगाकर भी बनाए जाएंगे बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड


सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि आयुष्मान भारत कार्ड उन सभी लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है। इन कार्ड को लोगों तक पहुंचाने के लिए जल्द ही फील्ड में कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम मौके पर ही किया जाएगा, जिससे उन्हें कार्ड बनवाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें