नारनौल। कॉलेजों में यूजी कोर्स की प्रथम मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने का मंगलवार अंतिम रहा। अंतिम दिन तक राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातक के विभिन्न संकायों के लिए कुल 590 विद्यार्थियों तथा पीजी कॉलेज नारनौल में 527 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाकर अपनी सीट पक्की कर ली है। अब 20 जुलाई को उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक की दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक कक्षाओं में दाखिले की प्रथम मेरिट सूची गत 13 जुलाई को जारी की गई जोकि निर्धारित तिथि से एक दिन से जारी की गई थी। जबकि ऑनलाइन फीस सबमिट करवाने का पोर्टल भी एक दिन देरी से खुला था। इसके बाद उच्चतर शिक्षा ने फीस जमा करवाने की तिथि को 18 जुलाई कर बढ़ाते हुए राहत दी थी। इस प्रकार प्रथम मेरिट सूची की फीस जमा करवाने का मंगलवार अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन तक शहर के महिला व राजकीय महाविद्यालय में कुल 1117 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई।
अंतिम दिन तक 1117 विद्यार्थियों ने करवाई फीस जमा
राजकीय पीजी कॉलेज में यूजी की प्रथम मेरिट में शामिल 527 विद्यार्थियों ने विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए अपनी फीस जमा करवाई है जिनमें कला संकाय में 216, बीकॉम संकाय में 58, बीबीए में 13, बीसीए में 22, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 10, बीएससी मेडिकल में 61 तथा नॉन मेडिकल संकाय में 147 ने फीस जमा करवाकर अपनी सीट पक्की की। वहीं महिला कॉलेज में कला संकाय के लिए 394, बीकॉम संकाय में 55, मेडिकल संकाय में 66 तथा नॉन मेडिकल संकाय में 75 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई है। इसके बाद 20 जुलाई को यूजी की दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस सूची में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को 23 जुलाई सायं पांच बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी।
पीजी कोर्स के लिए आए 634 आवेदन
कॉलेजों में पीजी कक्षाओं में दाखिले की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से जारी है। यह ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई तक चलेगी। 28 जुलाई को प्रथम मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसमें शामिल होने वाले विद्यार्थी 31 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे। पीजी कॉलेज नारनौल में कुल 11 कोर्स की 370 सीटें है। जिन पर 634 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वहीं महिला महाविद्यालय नारनौल में कुल छह कोर्स में 240 सीटें
कॉलेज में यूजी व पीजी कक्षाओं की दाखिला प्रक्रिया जारी है। इनमें यूजी कोर्स की दूसरी मेरिट सूची 20 जुलाई को जारी की जाएगी। जबकि पीजी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। पीजी में दाखिले के लिए विद्यार्थी 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।-डॉ. -सतीश सैनी, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय पीजी कॉलेज, नारनौल।